कितनी बड़ी विडंबना है जो मजदूर हमें अच्छे-से-अच्छा जीवन यापन करने की सुख-सुविधाएं देता है,
हम मात्र एक दिन किताबों-दफ्तरों में या सड़कों पर एक रैली निकाल अपना फर्ज पूरा समझते हैं?
अर्ज़ किया है:-
औरों का बनाता हूँ,
किन्तु खुद ही बेघर रह जाता हूँ.!
सर्दी-गर्मी-बरसात,
हर मौसम आसमाँ तले बीतता हूँ.!!
मैं मजदूर हूँ यारो,
बस एक दिन याद किया जाता हूँ…
इक आवाज़ देने पर,
जहाँ-जैसे रहूं दौड़ा चला आता हूँ.!
चंद रूपए ले कर,
नामुंमकिन को मुमकिन करता हूँ.!!
मैं मजदूर हूँ यारो,
बस एक दिन याद किया जाता हूँ…
ना रुकता ना थकता,
इंसानों में जैसे एक मशीन जैसा हूँ.!
गौर से देखो यारो,
मैं भी ज़िंदा इंसान आप जैसा हूँ.!!
मैं मजदूर हूँ यारो,
बस एक दिन याद किया जाता हूँ…
सदियों का फ़साना,
ठोकर खा फिर ठोकर खता हूँ.!
मुफ्लीज हूँ”सागर“,
तभी चंद-सिक्कों से तौला जाता हूँ.!!
मैं मजदूर हूँ यारो,
बस एक दिन याद किया जाता हूँ…
Filed under:
Source:: Mehfil101
Happy Labor Day…