आजकल पढ़ाई का मौसम है बच्चो के इम्तहान चल रहे हैं,
स्कूल भी रोज़ जाना पड़ रहा है!माँ-बाप बात-बात पर अच्छे
नम्बर लाने की नसीहत दे रहे!कुछ डंडे की भाषा भी सुना
रहे हैं!पढ़ाई ना हुई मानों कोई जंग जितनी हो?
वक़्त कोई भी या कैसा भी रहा हो,देश कोई भी बात सदैव
एक-सी रहती है?
बेचारे नन्हे बच्चे?
अर्ज़ है:-
आसान है सवाल बहुत माना,
पर जवाब बड़ा है मुश्किल.!
बच्चा पूछे है अक्सर,
ये पढ़ाई किसने है बनाई.!!
वक़्त बदलता है यारो,
कुछ बातें कभी ना बदलें.!
कुछ जवाब ऐसे भी होते,
सवाल करना दुनिया ना भूल पाई.!!
ये पढ़ाई किसने है बनाई…
देख मोटी-मोटी किताबें,
कभी हम भी तिलमिला गये थे.!
यही सवाल था माँ से,
कोई माँ जवाब बता ना पाई.!!
ये पढ़ाई किसने है बनाई…
बच्चों की बातें लगती अज़ीब,
कई होती आईना दिखाने वाली.!
दुख इस बात का है ‘सागर‘,
दुनियाँ बच्चों को समझ ना पाई.!!
ये पढ़ाई किसने है बनाई…

Aasaan Hai Sawal Bahut Mana,
Par Jawab Bada Hai Mushkil.!
Bachcha Pooche Hai Aksar,
Ye Padhai Kisne Hai Banai.!!
Waqt Badalta Hai Yaaro,
Kuch Baatein Kabhi Na Badalein.!
Kuch Jawab Aise Bhi Hote,
Sawal Karna Duniya Na Bhul Paai.!!
Ye Padhai Kisne Hai Banai…
Dekh Moti-Moti Kitabein,
Kabhi Hum Bhi Tilmila Gaye The.!
Yahi Sawal Tha Maan Se,
Koyi Maan Jawab Bata Na Paai.!!
Ye Padhai Kisne Hai Banai…
Bachchon Ki Batein Lagti Azib,
Kai Hoti Aaina Dikhane Waali.!
Dukh Is Baat Ka Hai ‘Sagar‘,
Duniyan Bachchon Ko Samjh Na Paai.!!
Ye Padhai Kisne Hai Banai…
Images: Google.
Filed under:
Source:: Mehfil101
Who Has Created These Studies…
