कहीं बहार जाने से पहले एक बार…
आप ही शायद वोहैं जो दिल को अज़ीज़ लगते…
मन भी कितना चंचल होता…
इस ग़ज़ल का ख्याल रात सोते वक़्त आया था…
अर्ज़ किया है:-
सिंधी है पंजाबी है या पंडतायनी,
पर वो लड़की है बड़ी सयानी.!
सुरमई आँखें कुछ कहती-सुनती,
है वो लड़की बड़ी अरमानी.!!
जब से देखा दिल में बस गयी,
तस्वीर उसकी बड़ी रूमानी.!
नाक पर गुस्सा होंठों पर हंसी,
वो लड़की इस दिल की रानी.!!
अच्छे-अच्छों को सबक सिखादे,
अच्छों की उसने कदर जानी.!
सोच के कहना समझ समझना,
वो लड़की है बड़ी स्वाभिमानी.!!

Filed under:
Source:: Mehfil101
वो 💖💖लड़की💖💖
No comments :
Post a Comment