Thursday, January 26, 2017

छोटी सी नाजुक कली और फिर गुलाब बन गयी

किसी का सवाल बन गयी

तो किसी का खयाल बन गयी

छोटी सी नाजुक कली…

और फिर गुलाब बन गयी


निखरता शबाब बन गयी

ग़ज़ल की किताब बन गयी

छोटी सी नाजुक कली…

और फिर गुलाब बन गयी


आँगन की गुड़िया अब देखो

बड़ी सी मिसाल बन गयी

छोटी सी नाजुक कली…

और फिर गुलाब बन गयी


घर की नवाब बन गयी

आशिक़ का ख्वाब बन गयी

हसीन महताब बन गयी

छोटी सी नाजुक कली…

और फिर गुलाब बन गयी


The post छोटी सी नाजुक कली और फिर गुलाब बन गयी appeared first on Shayari.


Source:: Mehfil101


      



छोटी सी नाजुक कली और फिर गुलाब बन गयी

No comments :