Saturday, October 01, 2016

Those Days…(Dedicated To Someone Special )

‘ कहते हैं ज़िन्दगी में गुज़रा हुआ वक़्त दुबारा नहीं आता ‘
ये एक शाश्वत सच है! इसीलिए इंसान को चाहिए हर वक़्त
का सदुपयोग करे,नफरत की भाषा छोड़ मुहब्बत की वाणी बोले!
हर इंसान की ज़िन्दगी की कुछ हसीन यादें होती हैं उन्हें
ही इस ग़ज़ल में उतारने का नाकाम प्रयास किया है!
अर्ज़ है:-


a24971ffacd4.gif


ऐसा ही महीना था ऐसी ही ही सुबहें,
जब हम जवान थे तुम भी हसीन थे.!
मिली आँगन में और मिली निगाहें,
अब कैसे दिन हैं वो भी क्या दिन थे.!!


ओस से नहाई लगती तुम्हारी जुल्फें,
दिखते प्यारे थे दुनियां से न्यारे थे.!
लब से बयान होती देख अपनी आहें,
करीब आने के नुस्खे सोचे हज़ारो थे.!!


बाँहों में लेने को फड़फड़ाती बाहें,
बेचैन गर हम थे घायल तुम भी थे.!
हर जगह होती थी बस तुम्हारी बातें,
मंदिर भी गए और मस्ज़िद भी गए थे.!!


कटता न दिन था बेचैन थी रातें,
चन्दा से हसीन तुम सबसे प्यारे थे.!
दुनियां दोहराती थी अपनी ही बातें,
‘सागर‘अलावा तुम्हारे दिल में और न थे.!!


ssss.jpg


Aisa Hi Mahina Tha Aisi Hi Subahein,


Jab Hum Jawaan The Tum Haseen The.!


Mili Aangan Mein Aur Mili Nigahein,


Ab Kaise Din Hain Wo Bhi Kya Din The.!!


Os Se Nahai Lagti Thi Tumhari Julfein,


Dikhate Pyaare The Duniyan Se Nyare The.!


Lab Se Bayan Hoti Dekh Apni Aahein,


Kareeb Aane Ke Nuskhe Soche Hazaro The.!!


Bahon Mein Lene Ko Fadfadaati Bahein,


Bechain Gar Hum The Ghayal Tum Bhi The.!


Har Jagaha Hoti The Bas Tumhari Duaein,


Mandir Bhi Gaye Aur Maszid Bhi Gaye The.!!


Katta Na Din Tha Bechain Thee Raatein,


Chanda Se Haseen Tum Sab Se Pyaare The.!


Duniyan Dohrati Thi Bas Apni Hi Baatein,


‘Sagar’Alawa Tumhare Dil Mein Aur Na The.!!




Filed under:

Source:: Mehfil101


      



Those Days…(Dedicated To Someone Special )

No comments :